Wednesday, February 18, 2026

              KORBA: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के चार साल बाद भी बच्चा नहीं होने से ससुराल वालो के ताने मारने से परेशान थी, लड़की पक्ष ने हत्या करने का लगाया आरोप

              KORBA: कोरबा में एक विवाहित महिला ने ससुरालों वालों के तानों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। शादी को चार साल हुए थे और ससुराल वाले बच्चा ना होने के कारण आए दिन ताने मारते और प्रताड़ित करते थे। रविवार की रात खाना खाने के बाद महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

              महिला की शादी कोरबा के दादर गांव में हुई थी। वहीं लड़की पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर देहान पारा की है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर देहान पारा का है।

              जानकारी के अनुसार, पूनम यादव की शादी वर्ष 2021 में कोरबा के दादर निवासी लहा यादव से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ अच्छा चल रहा था। दंपती का जीवन सुखमय था, लेकिन एक साल बाद जब बच्चा नहीं हुआ, तो पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।

              लड़की वालों ले लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

              पूनम के मायके पक्ष का आरोप है कि बच्चा न होने की वजह से उसके पति और ससुरालवाले उसे ताने देते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। यह सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे परेशान होकर पूनम ने आत्मघाती कदम उठाया।

              बताया गया कि रविवार की रात पूनम का पति खाना खाकर बाहर के कमरे में सो गया, जबकि पूनम अपने कमरे में चली गई। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिवार के सदस्यों ने खिड़की से झांककर देखा। वह घर के म्यार में फांसी पर लटकी हुई थी।

              तहसीलदार की मौजूदगी में बयान दर्ज

              सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू की गई। मामला विवाहिता से जुड़ा होने के कारण तहसीलदार की मौजूदगी में बयान दर्ज किया गया। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूनम के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

              मानिकपुर चौकी के एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              Related Articles

                              Popular Categories