KORBA : मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को ई-वीज़ा सुविधा के पात्र देशों की सूची में किया गया शामिल

        कोरबा (BCC NEWS 24): भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मॉरिटानिया, कुवैत और बहरीन को उन देशों की सूची में शामिल कर लिया गया है, जिनके नागरिक भारत की ई-वीज़ा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह निर्णय नए वीज़ा मैनुअल 2019 के अध्याय-2, पैरा 2.1 ’पात्रता’ तथा परिशिष्ट- III     के अंतर्गत लिया गया है। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के पश्चात यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसके तहत अब उपरोक्त तीनों देशों के नागरिक भारत आने हेतु वीज़ा मैनुअल 2019 में उल्लिखित दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों के अंतर्गत ई-वीज़ा प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। विशेष रूप से, कुवैत एवं बहरीन के नागरिकों द्वारा किए गए ई-वीज़ा आवेदनों को पहले सुरक्षा जांच हेतु संबंधित भारतीय दूतावास को भेजा जाएगा। तत्पश्चात यह आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए आव्रजन ब्यूरो ( Bureau of Immigration    ) को अग्रेषित किए जाएंगे, साथ ही ये दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : पुश्तैनी जमीन को मिला अधिकार का दस्तावेज

                भू-स्वामित्व योजना से ओमप्रकाश को मिला 2.5 डिसमिल भूमि...

                रायपुर : सेवा की कहानी : ’वर्षों से काबिज जमीन पर मिला अधिकार’

                भू-स्वामित्व योजना: कोरिया के अमृत लाल कुशवाहा के परिवार को...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

                विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और...

                Related Articles

                Popular Categories