KORBA : महापौर व महिला पार्षदों ने जिला जेल में कैदियो को बांधी राखी

        कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत सहित महिला पार्षदों ने जिला जेल पहुंचकर कैदियों को रक्षासूत्र बाधा, उन्होने कैदी भाईयों से वचन लिया कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेगें, जिससे उन्हें वापस फिर कभी जेल जाने की नौबत आए। विगत दिनों महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की पहल पर जिला जेल में रक्षा सूत्र कार्यक्रम रखा गया। महापौर श्रीमती राजपूत के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा की महिला पार्षदों ने जिला जेल पहुंचकर जेल में बंद कैदियों को राखी बांधी, उनका हालचाल जाना तथा कैदी भाईयों के सुखद भविष्य की कामना करते हुये उनसे वचन लिया कि वे भविष्य में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण उन्हें पुनः वापस फिर कभी जेल जाने की नौबत आए। इस अवसर महापौर श्रीमती राजपूत के साथ एमआईसी सदस्य  धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, पार्षद धनश्री साहू, प्रभा राठौर, रूबीदेवी सागर, आरती सिंह, चन्द्रकली जायसवाल, चंदादेवी, सुलोचना यादव, सीमा कर्ष, हारबाई यादव, सरिता कौशिक आदि ने कैदियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग व जेलर अमित साहू उपस्थित थे।



                Hot this week

                कोरबा: ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

                दावा-आपत्ति 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आमंत्रितकोरबा (BCC...

                KORBA : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 विद्यालयों में हुए ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक

                7,497 विद्यार्थियों, पालकों और जनप्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिताकोरबा (BCC...

                कोरबा: महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

                दावा-आपत्ति 22 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा कर सकते...

                Related Articles

                Popular Categories