कोरबा : महापौर जाति प्रमाण पत्र मामला: राजकिशोर प्रसाद को हाईकोर्ट से मिली राहत, छानबीन समिति के आदेश पर लगाई रोक

              बिलासपुर/कोरबा। कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद का पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र उच्च स्तरीय छानबीन समिति की ओर से 21 अगस्त को रद्द कर दिया गया था। इसे लेकर राजकिशोर प्रसाद ने अपने अधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा के जरिए से छानबीन समिति के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू ने आज सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आगामी सुनवाई तक छानबीन समिति के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पिछड़ा वर्ग जाति को रद्द कर दिया था।

              बात दें, कि कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। प्रसाद को कोइरी जाति का प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ में जारी किया गया था, जिसके आधार पर उन्होंने 2019 में महापौर का चुनाव लड़ा और जीता था।


                              Hot this week

                              रायपुर : कटंगी नाला पर एनीकट निर्माण के लिए 2.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : पुनर्वासित व्यक्तियों को मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह

                              कौशल प्रशिक्षण से बन रहे हुनरमंदरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में खनिज के...

                              Related Articles

                              Popular Categories