KORBA : 10 वर्ष पुराने निष्क्रिय बैंक खातों, बीमा कंपनी, एसबीआई लाइफ, म्यूच्यूअल फंड आदि के दावा क्लेम बाबत खातेदारों के लिए मेगा कैंप आयोजन 24 को

          कोरबा (BCC NEWS 24): वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा सभी बैंकों, बीमा कंपनी, एसबीआई लाइफ, म्यूच्यूअल फण्ड को 10 वर्ष पुराने या निष्क्रिय खातों, बीमा के दावे, एसबीआई लाइफ के दावे, म्यूच्यूअल फण्ड के दावे पर दावेदारों, उत्तराधिकारी या उनके नामित व्यक्ति को पहचान कर खाते की राशि उनके दावेदारों को भुगतान किये जाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में 24 अक्टूबर को घंटाघर से बुधवारी के बीच सियान सदन भवन में मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। इस शिविर में जनसामान्य लोगों, वित्तीय संस्थान के एवं शासकीय खातों के लिए 10 वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय खाते, बीमा दावा, एसबीआई लाइफ बीमा के दावे, म्यूज्यूअल फण्ड दावे स्वीकार किये जायेंगे। संबंधित व्यक्ति एवं शासकीय संस्थाओं से उक्त मेंगा कैप का लाभ उठाने की अपील की गई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 98 प्रतिशत बोनी पूर्ण

                    प्रदेश में चालू खरीफ सीजन 2026 के लिए निर्धारित...

                    KORBA : कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यों की हुए विस्तृत समीक्षा

                    लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी...

                    Related Articles

                    Popular Categories