महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक
कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में 35 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो, निगम के सातों जोन के साफ-सफाई कार्यो सहित अन्य विविध कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं महापौर श्रीमती राजपूत ने बैठक के दौरान निगम के विभिन्न प्रगतिरत, स्वीकृत व प्रस्तावित विकास व निर्माण कार्यो तथा नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ अन्य कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा कार्यो में कसावट लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। नगर पालिक निगम कोरबा के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में गुरूवार को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में निगम के विभिन्न वार्डो में प्रस्तावित महत्वपूर्ण विकास व निर्माण कार्यो की स्वीकृत के साथ-साथ विभिन्न नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो सहित निगम के अन्य विविध कार्यो से जुडे़ प्रस्तावों पर मेयर इन काउंसिल ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगाई। बैठक के दौरान पं.रविशंकर शुक्लनगर विस्तार के अंतर्गत निर्मित आवासीय भवनों के व्ययन से जुड़े प्रस्ताव की स्वीकृति एमआईसी द्वारा प्रदान की गई। इसी प्रकार निगम के भवन निर्माण कार्यो, नाली एवं सड़क निर्माण से जुडे़ कार्यो, बीटी सड़क से जुडे़ कार्यो को स्वीकृत दी गई। बैठक के दौरान निगम के कोरबा जोन, टीपीनगर जोन, कोसाबाड़ी जोन, पं.रविशंकर शुक्लनगर जोन, बालको जोन, दर्री व सर्वमंगलानगर जोन अंतर्गत स्थित विभिन्न वार्डो में ठेके पर साफ-सफाई कार्य कराये जाने की स्वीकृति भी एमआईसी द्वारा प्रदान की गई। इसी प्रकार स्वच्छता सिस्टम अवलोकन भ्रमण, बैंडमिंटन खेल एसोसिएशन को खेल राशि प्रदान करने, पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में कार्यक्रमों के आयोजन, पैनल लायर की नियुक्ति आदि से जुडे़ प्रस्तावों पर भी एमआईसी द्वारा आवश्यक निर्णय लिये गये, वहीं निगम कर्मचारियों के आवासगृह का मरम्मत, निगम क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गो में 05 नग प्रवेशद्वार का निर्माण, निगम के स्वयं के पेट्रोल पम्प, वार्ड क्र. 34 डिपरापारा मोहल्ला बस्ती का नया नामकरण कमलविहार किये जाने, निगम के केन्द्रीय भण्डारगृह परिसर में वाणिज्यिक परिसर विकसित कियेे जाने, आबादी क्षेत्र में पात्र हितग्राही प्रमाण पत्र हेेतु अंतिम सूची, दादरखुर्द में सार्वजनिक रथयात्रा आयोजन, जल प्रदाय कार्य हेतु श्रमिक प्रदाय, जाति उद्घोषणा की स्वीकृति सहित अन्य विविध प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत एमआईसी द्वारा आवश्यक निर्णय लिये गये।
महापौर ने की निगम के विविध कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा
बैठक के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के विभिन्न कार्यो व नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्येा की जोनवार व वार्डवार समीक्षा करते हुए प्रगतिरत निर्माण कार्यो को समयसीमा पर पूरा करने, कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने, प्रस्तावित कार्यो की निविदा प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करने, जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, उन कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम की जलापूर्ति व्यवस्था व शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति, सड़क रोशनी व्यवस्था, उद्यानों की व्यवस्थाएं, स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो के साथ-साथ भवन निर्माण अनुमति, संपदा व राजस्व एवं निगम के विभिन्न विभागों से जुडे़ कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं व कार्यो की बेहतरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा, उर्वशी राठौर, ममता यादव, धनकुमारी गर्ग, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक व पवन वर्मा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ व भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, सुनील टांडे, लीलाधर पटेल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, हेमंत गभेल, भावेश यादव, अरविंद सिंह आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

(Bureau Chief, Korba)




