कोरबा: खदान धंसी, एक महिला की मौत, 2 घायल.. छुई निकालने पति के साथ गई थी महिला, हादसे के बाद भाग गए लोग

          छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक छुई खदान धंस गई है। जिसके मलबे में एक महिला दब गई और उसकी मौत हो गई है। वहीं 2 महिलाएं घायल हुई हैं। बताया गया कि महिला अपने पति के साथ छुई निकालने गई थी। तभी छुई निकालते समय ये हादसा हो गया है।

          जानकारी के मुताबिक, करमंदी और बेन्दर कोना के बीच जंगल के किनारे अवैध रूप से खदान संचालित किया जा रहा है। इस खदान को ग्रामीणों ने खुद ही खोदा है। कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोग छुई निकालने का काम करते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जुनवानी निवासी प्रमिला बाइ कंवर(35) अपने पति कौशल सिंह कंवर के साथ वहां खदान में गई थी।

          जानकारी मिली है कि दोपहर को सभी खदान से छुई निकाल रहे थे। उसी वक्त ये हादसा हो गया और मलबे के अंदर प्रमिला, गीता बाई और एक अन्य महिला दब गए। इसके बाद जो लोग वहां काम कर रहे थे। वे भाग निकले। वहीं प्रमिला का पति मलबे तक गया और अंदर फंसे लोगों को निकालने लगा। मगर तब तक प्रमिला की जान चले गई थी। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

          घटना के बाद तुरंत ही संजीवनी एक्सप्रेस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories