KORBA : जोगीपाली में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

              पोकलेन मशीन एवं हाईवा जप्त, संलिप्तों पर की जा रही वैधानिक कार्यवाही

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग, कोरबा ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जोगीपाली, तहसील बरपाली क्षेत्र में संचालित अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन एवं एक हाईवा वाहन जप्त किया गया है। खनिज विभाग द्वारा जोगीपाली क्षेत्र में भारी मशीनों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही विभागीय टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं जांच की। जांच में रेत खदान क्षेत्र में मशीनों के जरिए अवैध उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई।

              मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चौन माउंटेन मशीन (पोकलेन) एवं 01 हाईवा वाहन को जप्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों तथा प्रचलित वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। संबंधित संचालकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन द्वारा  जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


                              Hot this week

                              KORBA : सुशासन से सशक्त किसान, समृद्ध हो रहा छत्तीसगढ़’

                              ट्रैक्टर से जोताई, खेतों में रोपा और कृषक श्री...

                              KORBA : बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories