KORBA : मंत्री लखनलाल देवांगन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

        कोरबा (BCC NEWS 24): उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ संदेश का स्मरण किया। कार्यक्रमों में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,श्री गोपाल मोदी, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास और श्री पंकज देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।



                Hot this week

                KORBA : दीपका के सेवा सेतु शिविर में मिले 72 आवेदन, अधिकांश का मौके पर निराकरण

                गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया...

                KORBA : सेवा की कहानी : बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए पूर्णिमा को मिली सहायता

                मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मिले 20 हजार...

                KORBA : सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों...

                Related Articles

                Popular Categories