KORBA : गणतंत्र दिवस पर मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी

              कोरबा (BCC NEWS 24): गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09.01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09.03 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09.12 बजे परेड का मार्च पास्ट, 09.30 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.32 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09.47 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10.05 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 10.20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रातः 10.45 बजे विभागीय झांकी प्रदर्शन, 11.00 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण एवं प्रातः 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : दुर्गम जंगलों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 771 ग्रामीणों की हुई जांच

                              बीजापुर के ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग का विशेष...

                              Related Articles

                              Popular Categories