Sunday, February 8, 2026

            कोरबा: 24 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 24 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 तालाबपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राम मंदिर के सामने, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट बस्ती मंच के पास, वार्ड क्र. 36  भदरापारा परसाभांठा के स्कूल पास सामुदायिक भवन मितानिन कविता राठौर के पास, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी बाजार के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्राणगृह के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर आंगनबाड़ी मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 66 शिव मंदिर के पीछे स्टेज के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                          Hot this week

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          रायपुर : शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

                          व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधाररायपुर (BCC...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories