कोरबा: 17 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 17 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी शुक्रवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला सामुदायिक  मंच, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 39 इंदिरानगर बालको हास्पिटल के बाजू की बस्ती, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 48 नागिनभांटा सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के सामने कैम्प लगाए जाएंगे।

          महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। 


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories