कोरबा: 18 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 18 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 फरवरी शनिवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टे के पास, वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा आंगनबाडी के पास, वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 40 आजादनगर एन.के.एच.हास्पिटल के पास, वार्ड क्र. 42 डबरीपारा ग्रामसभा भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 51 केंदईखार आलोक होटल के पास, वार्ड क्र. 56 जेठूदफाई सामुदायिक भवन शकुंतला मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 65 डगनियाखार एस.एल.आर.एम.सेंटर के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          Related Articles

                          Popular Categories