कोरबा: 19 अप्रैल को 8 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 19 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल बुधवार को वार्ड क्र. 01 पटेलपारा मिशन चर्च के पास, वार्ड क्र. 14 मैग्जिनभांठज्ञ सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार स्वागत गेट के पास, वार्ड क्र. 39 इंदिरानगर बालको हास्पिटल के बाजू की बस्ती, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच कलमीडुग्गू आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 47 कुमगरी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 62 कुचैना स्कूल के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​धमतरी की ‘पशु सखियाँ’ बनीं आधुनिक पशुपालन की ध्वजवाहक

                              शैक्षणिक भ्रमण से मिली आजीविका को नई उड़ान​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : ”पीएम राहत” योजना से सुकमा में मिला पहला जीवनदान

                              जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ कैशलेस इलाज, बची 30...

                              Related Articles

                              Popular Categories