कोरबा: 17 मार्च को 8 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

        कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 17 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च शुक्रवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर एस.एस.ग्रीन के पास, वार्ड क्र. 16 जोगिया डेरा मंदिर के पास स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 37 डुग्गूपारा आंगनबाड़ी के पास स्टेज, वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन  के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 48 सालियाभांठा स्कूल के पास, वार्ड क्र. 62 चुनचुनी बस्ती पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 63  पुरैना आंगनबाड़ी केन्द्र के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।



                Hot this week

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                Related Articles

                Popular Categories