कोरबा: 3 मार्च को 8 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 03 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 मार्च गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला सामुदायिक मंच, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर  सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच के पास आंगनबाड़ी, वार्ड क्र. 51 अटलआवास कालोनी नीलम मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : महाराष्ट्र सरकार अपनाएगी छत्तीसगढ़ का धान खरीदी मॉडल – परिणय फुके

                              छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा...

                              रायपुर : चिरायु योजना ने बदली मासूम की दुनिया, अब सुन पा रहा है अपनों की आवाज

                              मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम...

                              Related Articles

                              Popular Categories