कोरबा : गला रेतकर ढाई साल के बच्चे की हत्या, प्राइवेट पार्ट जलाने की कोशिश; जंगल में सूखे पत्तों के नीचे मिली लाश

            KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में ढाई साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाने की कोशिश की गई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा है।

            जानकारी के मुताबिक खरमोर में रहने वाला गंगाराम अपने परिजन के साथ सागौन बाड़ी में लकड़ी बीनने गया था, जहां उसकी नजर सूखे पत्तों से ढकी बच्चे की लाश पर पड़ी। शव देखकर वो घबरा गया और परिजन के साथ भाग कर घर आ गया।

            सूखे पत्तों में ढकी मिली बच्चे की लाश।

            डर की वजह से नहीं दी पुलिस को जानकारी

            गंगाराम ने डर की वजह से किसी को जानकारी नहीं दी थी, बाद में बुधवार देर शाम उन्होंने ग्रामीण और पुलिस को खबर दी। इसके बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से लाश को बरामद कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है

            मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग।

            मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग।

            बस्ती वालों ने पहचानने से किया इनकार

            मृत बच्चे की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जब बस्ती वासियों से इस बारे में पूछताछ की तो लोगों ने पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

            मौके पर जांच करती पुलिस की टीम।

            मौके पर जांच करती पुलिस की टीम।

            लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण ने देखी लाश

            प्रत्यक्षदर्शी गंगाराम का कहना है कि ‘मैं अपनी पत्नी के साथ लकड़ी लेने जंगल आया था। इस दौरान मैंने सुबह 10 बजे ही बच्चे की लाश को यहां देखा था। जिसके बाद हम घबरा कर वहां से भाग गए थे, बाद में इसकी सूचना एक पुलिसकर्मी को दी ‘


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories