कोरबा: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या… डंडे से पीट-पीटकर किया अधमरा, फिर इलाज कराने के बदले हफ्तेभर कमरे में रखा बंद; आरोपी गिरफ्तार

              आरोपी पति पूरन सिंह (45 वर्ष) गिरफ्तार।

              कोरबा: जिले के गढ़ उपरोड़ा में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति उसे अस्पताल ले जाने के बदले एक हफ्ते तक घर के कमरे में ही बंद रखा, जिसके बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, पति पूरन सिंह (45 वर्ष) अपनी पत्नी विष्णु देवी (35 वर्ष) के चरित्र पर शक करता था। वो जब भी जंगल में लकड़ी लाने या किसी दूसरे काम से कहीं जाती और उसे घर लौटने में देर हो जाती, तो वो पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट और गालीगलौज करता था।

              आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

              आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

              बुधवार 12 जुलाई को उसकी पत्नी जंगल में गई हुई थी। वहां से जब वो लेट घर लौटी, तो एक बार फिर पति पूरन सिंह ने उसके साथ विवाद किया। बात बढ़ने पर वो घर के अंदर से डंडा ले आया और पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर पति ने उसका इलाज भी नहीं कराया और उसे कमरे में बंद कर दिया।

              मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

              मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

              इधर उसके चारों बच्चों ने डर की वजह से किसी से कुछ नहीं बताया। इस एक हफ्ते में बिना इलाज महिला की हालत और ज्यादा बिगड़ गई और बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पति खुद लेमरू थाने पहुंचा और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि उसकी पत्नी पेड़ से गिरकर घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई है।

              घटना की सूचना पर लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्हें संदेह होने पर मृतका के पति से पूछताछ की गई। पहले तो वो गोलमोल जवाब देता रहा, इसके बाद जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि दंपति के 4 बच्चे हैं, लेकिन वो इतने डरे हुए थे कि कुछ बता नहीं पा रहे थे। मनोवैज्ञानिक तौर पर उनसे बहुत पूछने पर उन्होंने बताया कि पिता मां के हर दिन मारपीट और गालीगलौज करता था।

              आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं महिला के शव का भी पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एनएचएआई रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार ने संभाला पदभार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

                              Related Articles

                              Popular Categories