KORBA : जिले में 30 सितम्बर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह

          • प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर पोषण के संबंध मे दी जा रही जानकारी

          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में शासन के निर्देशानुसार पोषण माह 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है। पोषण माह का शुभारंभ 31 अगस्त 2024 को मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केन्द्र शासन के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम व उनके ऑनलाईन संबोधन के साथ समस्त जिलों में किया गया। इसी कड़ी में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 सितम्बर 2024 को पोषण माह प्रारंभ किया गया। पोषण माह हेतु शासन द्वारा महिला एवं बाल विभाग व सहयोगी समस्त विभागों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों में मुख्य रूप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोशण थीम पर आधारित है।

          महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह की सफलता के लिए पूरे माह की जाने वाली गतिविधियों का कैलेण्डर सहित कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत 1 सितम्बर से अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में किशोर बालक बालिकाओं के लिए एनीमिया कैम्प का आयोजन कर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का एनीमिया स्वास्थ्य जांच एवं आई.एफ.ए. का वितरण किया गया। वीएचएसएनडी में पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर चर्चा एवं महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में किये जाने पर चर्चा, एनीमिया कैम्प का आयोजन पंचायत स्तर पर, शहरी मलिन बस्तियों में एवं बाल देखरेख संस्थाओं में किया गया। राष्ट्रीय कृमि दिवस के अंतर्गत मॉफ्अप दिवस का आयोजन किया गया। एनीमिया से निपटने में आयुष की भूमिका विषय पर वेबिनार का आयोजित की गई। ग्राम/वार्ड स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मितानिन द्वारा महत्वपूर्ण पोषण संदेशों पर आधारित नारों का लेखन किया गया। सही वृद्धि मापन एवं अनुश्रवण के संबंध में वेबिनार का आयोजन किया गया।



                    Hot this week

                    बांग्लादेश: 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव आज, 349 सांसद वोट डालेंगे

                    ढाका: बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव...

                    Related Articles

                    Popular Categories