कोरबा: नवपदस्थ आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने किया पदभार ग्रहण…

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा की नवपदस्थ आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने आज निगम कार्यालय साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। यहॉं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई को नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त पदस्थ किया गया है। आयुक्त सुश्री ममगाई ने आज 01 अगस्त को पूर्वान्ह निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। आयुक्त सुश्री ममगाई के साकेत भवन पहुंचने पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया, नवपदस्थ आयुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया तथा सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

              जनसुविधाओं व शासकीय योजनाओं पर फोकस  – आयुक्त सुश्री  ममगाई ने इस मौके पर कहा कि नगर के विकास, जनसेवाओं व सुविधाओं पर कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन पर विशेष फोकस रखा जाएगा, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होने कहा कि नगर की स्वच्छता तथा सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जाएगा।

              निगम के विभिन्न विभागों का निरीक्षण  – पदभार ग्रहण करने के पश्चात आयुक्त सुश्री ममगाई ने साकेत भवन स्थित निगम के विभिन्न विभागों, शाखाओं का सघन निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण, स्थापना, लेखा, स्टेशनरी, संपदा, राजस्व, सम्पत्तिकर, जनसंपर्क, विधि, जलप्रदाय, वाहन आदि शाखाओं सहित अन्य विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने विभागों, शाखाओं की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त करने तथा कार्यालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दिये।  


                              Hot this week

                              रायपुर : माओवाद के बाद विकास की नई राह : पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब

                              रिसॉर्ट और ओपन रेस्टोरेंट से बढ़ेगा पर्यटन और आजीविका...

                              कोरबा : मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

                              कोरबा (BCC NEWS 24): औद्योगिक नगरी कोरबा के ऑटोमोबाइल...

                              Related Articles

                              Popular Categories