Monday, February 16, 2026

              कोरबा: मारकर दफनाने की खबर, पता लगाने JCB से खुदाई…. 5 साल पहले लापता हुई लड़की से जुड़ा है मामला, हो सकता है बड़ा खुलासा

              KORBA: कोरबा में 5 साल पहले लापता हुई लड़की को लेकर पुलिस को खबर मिली है कि उसे मारकर दफना दिया गया है। इस वजह से पुलिस जेसीबी से खुदाई कर रही है। मगर मंगलवार शाम तक जमीन के अंदर से कुछ नहीं मिला है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। कुछ लोगों से पूछताछ के बाद ये खुदाई शुरू की गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

              असल में कुसमुंडा इलाके से लड़की लापता हुई थी। काफी पता लगाने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को किसी ने इस बात की खबर दी है। जिसके बाद से लड़की की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस मंगलवार सुबह 10.30 बजे से कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर नहर किनारे जेसीबी लेकर खुदाई करवाने पहुंची थी।

              जिस इलाके में खुदाई की जा रही है। वहां ऐसे बड़े झाड़ भी हैं।

              जिस इलाके में खुदाई की जा रही है। वहां ऐसे बड़े झाड़ भी हैं।

              उधर, देर शाम तक हुई खुदाई में पुलिस को अब तक कुछ नहीं मिला है। सूचना मिलने पर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस से भी हमने इस मामले में बात करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories