Saturday, February 7, 2026

            Korba News: जिले में शान से लहराया तिरंगा… SP कार्यालय समेत थाना चौकी और विभिन्न संस्थाओं में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

            कोरबा: देश ने आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इसी मौके पर कोरबा जिले के प्रशासनिक कार्यालय, निजी संस्थान, स्कूल-कॉलेज और औद्योगिक संयंत्रों सहित पूरे जिले में 26 जनवरी बड़े धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद किया गया।

            कलेक्टर परिसर में कलेक्टर अजीत बसंत ने कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और शहीद हुए जवानों को याद किया गया। वहीं कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एसपी कार्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विभिन्न संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस कार्यक्रम में स्वाधीनता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया।

            एसपी कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

            एसपी कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

            कोरबा सीएसपी कार्यालय में लहराया तिरंगा

            कोरबा सीएसपी कार्यालय सीएसपी भूषण एक्का और कोतवाली थाने में अभिनव कांत ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान भी गाया गया। कोतवाली परिसर में स्कूली बच्चों को तिरंगा झंडा चॉकलेट और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

            स्कूली बच्चों को तिरंगा झंडा, चॉकलेट और मिठाई बांटी गई।

            स्कूली बच्चों को तिरंगा झंडा, चॉकलेट और मिठाई बांटी गई।

            कांग्रेस कमेटी ने मनाया रिपब्लिक डे

            इसके अलावा शहर के मुख्य गांधी चौक पर कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गया। रेलवे पुलिस द्वारा भी रेलवे परिसर में ध्वजारोहण कर 26 जनवरी बड़े धूमधाम से मनाया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी आर के चन्द्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। औद्योगिक नगरी दीपका, कुसमुंडा,दर्री, क्षेत्र में भी बड़े धूमधाम से 26 जनवरी मनाया गया।

            26 जनवरी पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

            26 जनवरी पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

            कोरबा प्रेस क्लब भी मनाया गया गणतंत्र दिवस

            इस अवसर पर सार्वजनिक उपक्रमों और विभागों के द्वारा अपने कार्यक्रमों पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। अंतिम सोपान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कोरबा प्रेस क्लब भवन में अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब के कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories