KORBA : मिनी माता सम्मान वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रित

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत सरकार द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला/संस्था को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेश्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में निर्धारित प्रारूप में जमा किया जा सकता है। निर्धारित प्रारूप हेतु कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है, एवं प्रारूप कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              KORBA : रबी दलहन-तिलहन उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान...

                              रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत...

                              Related Articles

                              Popular Categories