KORBA : वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के साहस, शौर्य, वीरता एवं आत्मबल को सशक्त बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राज्य की महिला प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मान अंतर्गत चयनित महिला को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की छानबीन कर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को प्रेषित की जाएगी। इच्छुक पात्र महिला आवेदक अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 25 सितंबर 2026 तक कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा में जमा कर सकती हैं। निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालयीन समय में कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है तथा इसका अवलोकन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          कोरबा: म्हिला कृषक सम्मेलन आयोजित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के...

                          कोरबा: दूसरे दिवस की रामलीला के प्रमुख आकर्षक रहे हनुमान अंश मूवी के नायक शोभिनव सत्य

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा...

                          कोरबा: जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा...

                          Related Articles

                          Popular Categories