Saturday, February 21, 2026

              KORBA : शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं, एल्कोमीटर लेकर सड़क पर खड़ी कोरबा पुलिस; दोषी पाए जाने पर धारा 185 के तहत होगी कार्रवाई

              KORBA: कोरबा में सड़क हादसों में बढ़ोतरी से चिंतित पुलिस ने वाहन चालकों को लाइन पर लाना तय किया है। विभिन्न क्षेत्रों में औचक कार्रवाई के साथ नियम तोड़ने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। शराब के नशे में मिले चालकों पर धारा 185 के तहत कार्रवाई कर रही है।

              सड़क सुरक्षा जागरूकता माह की पूर्णता के बाद भी पुलिस अपने नियमित काम मे जुटी हुई है। कोरबा और आसपास के इलाके में पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच कर चालकों को नियम बताए जा रहे है। सर्वमङ्गला चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच की।

              कोरबा पुलिस ने एल्कोमीटर लेकर चलाया जांच अभियान।

              कोरबा पुलिस ने एल्कोमीटर लेकर चलाया जांच अभियान।

              एक ही चालक को ज्यादा नशे में मिला

              जीपीएस, स्पीड गवर्नर, बैक लाइट, रेडियम पट्टी व प्रदूषण का स्तर भी जांचा गया। साथ ही एल्कोमीटर से यह परखा गया कि कौन कौन चालक नशे की स्थिति में गाड़ी दौड़ा रहा है। पुलिस ने एक ही चालक को ज्यादा नशे में पाया। उस पर सेक्शन 185 की कार्रवाई की गई।

              एल्कोमीटर से बाइक वाले की शराब पीने की जांच की गई।

              एल्कोमीटर से बाइक वाले की शराब पीने की जांच की गई।

              लापरवाही के कारण सड़क हादसे

              पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों और लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जा रही है। इसे लंबे समय तक जारी रखा जाएगा। पुलिस का कहना है लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते हैं और इसकी कीमत दोनों पक्षों को चुकानी पड़ती है।

              ट्रक ड्राइवरों की भी चेंकिंग की गई।

              ट्रक ड्राइवरों की भी चेंकिंग की गई।

              128 लोगों पर कार्रवाई

              इसलिए लोग अगर लापरवाही से बचेंगे और जिम्मेदारी के साथ बाहर चलाएंगे तो दुर्घटनाओं का ग्राफ निश्चित रूप से कम होगा। कोरबा पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान 128 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

              पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 69 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई हुई, जिसके बाद जब्त वाहन को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी, युवा बदलेंगे भारत का भविष्य” – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह...

                              Related Articles

                              Popular Categories