कोरबा: लिफ्ट देने के बहाने 2 नाबालिगों का बनाया अश्लील वीडियो… राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी हुआ फरार, लोगों ने जमकर किया हंगामा

            छेड़छाड़ के आरोपी के दुकान के बाहर लोगों ने नारेबाजी की।

            कोरबा: जिले में 2 नाबालिगों से छेड़छाड़ करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। ढेलवाडीह में एक युवक दोनों छात्राओं को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले गया और छेड़छाड़ की। सूचना के बाद परिजन और लोगों ने आरोपी की दुकान का घेराव कर जमकर हंगामा किया है।

            पूरा मामला कटघोरा थाना इलाके के ढेलवाडीह गांव का है, जहां आरोपी ने स्कूल से पैदल आ रही दोनों सहेलियों को लिफ्ट देने के बहाने अश्लील वीडियो बनाया। जिसके बाद छात्राओं के शोर मचाने पर 2 राहगीर पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया।

            आरोपी के दुकान के बाहर लोगों ने हंगामा किया।

            आरोपी के दुकान के बाहर लोगों ने हंगामा किया।

            आरोपी की दुकान के बाहर जमकर बवाल

            जानकारी के मुताबिक, ढेलवाडीह में आरोपी की दुकान है। जिसके चलते दोनों छात्राएं उसे पहचानती थी। आरोपी के फरार होने के बाद गुस्साए ग्रामीण उसकी दुकान पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजन ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

            मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर हंगामा शांत कराया।

            मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर हंगामा शांत कराया।

            मौके पर पहुंची पुलिस ने दी समझाइश
            घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर और एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories