Wednesday, February 18, 2026

              KORBA : अधिकारी-कर्मचारियों को वीवीपैट मशीन एवं प्रपत्रों के सीलिंग का दिया गया प्रशिक्षण

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को गणना के पश्चात् वीवीपैट मशीनों एवं प्रपत्रों की सिलिंग का प्रशिक्षण दिया। डॉ. जोशी ने बताया कि वीवीपैट मशीनों के साइड में लगे एड्रेस टैगों को सावधानी से काटें। इसके पश्चात् वीवीपैट की समस्त पर्चियां निकालकर काले लिफाफे में रखे जाएं। प्रत्येक मतदान केंद्र के वीवीपैट मशीन की सारी पर्चियां काले लिफाफे में रखीं जाएं तथा लिफाफे को अच्छे से सील बंद करें। उन्होंने बताया कि सिलिंग का कार्य दो टीमें करेंगी जिसमें एक टीम वीवीपैट मशीनों को सील करेंगी व दूसरी टीम के द्वारा प्रपत्रों की सीलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि गणना के पश्चात् वीवीपैट मशीनों से सावधानी पूर्वक बैटरी निकाली जाए तथा वीवीपैट मशीनों को सील किया जाए। इसके साथ ही सी.यू. को भी सील किया जाए। निर्वाचन संबंधी चार महत्वपूर्ण प्रपत्र – ईवीएम पेपर्स, स्क्रूटनी लिफाफे, परिणियत लिफाफे, अपरिणियत लिफाफे को सावधानी पूर्वक सील कर सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, डिप्टी कलेक्टर एवं श्री विकास चौधरी व श्री तुलाराम भारद्वाज सहित नायब तहसीलदार, एएसएलआर, पटवारी, कोटवार आदि उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              KORBA : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छ.ग. लोक सेवा आयोग रायपुर...

                              रायपुर : भारत माता वाहिनी योजना से मजबूत हुआ नशामुक्ति जनआंदोलन

                              4 हजार से अधिक व्यक्तियों को मिला पुनर्वास लाभरायपुर...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              Related Articles

                              Popular Categories