- 13 अगस्त को पुलिस लाईन खोखरा मैदान जांजगीर में विशाल भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित
- सुरेन्द्र जायसवाल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने जिला कोरबा के सभी 10 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हेतु प्रभारी नियुक्त
कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के सरकार बनने के बाद सरकार ने लगातार सर्व वर्ग के हित में काम कर रही है। कांग्रेस के सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ को उसकी मूल पहचान मिली है, छत्तीसगढ़ के संस्कृति को जीवंत किया है। प्रदेश मंे पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता में नई उर्जा का संचार करने 13 अगस्त को 11 बजे जिला जांजगीर चांपा के पुलिस लाईन के खोखरा मैदान में विशाल भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने प्रेस में जानकारी देते हुए बताया है । जायसवाल ने आगे बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के सभी 10 ब्लॉक हेतु प्रभारी नियुक्त किया है जिसमें अशरफ मेमन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, हरदीबाजार, प्रमोद राठौर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कोरबा ग्रामीण, जुनैद खान को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पाली, नवीन सिंह (सदस्य, श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला, फूल सिंह राठिया को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बरपाली, मनोज चौहान को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पोड़ी उपरोड़ा, विजय भूषण कंवर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कटघोरा ग्रामीण, अशोक मिश्रा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पसान, मदन राठौर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दीपका, पोषक दास महंत को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कटघोरा शहर इसके साथ जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण हेतु नीलिमा लहरे (जिला पंचायत सदस्य) एवं मीरा कंवर को जिम्मेदारी दी गई है। सुरेन्द्र जायसवाल द्वारा, नियुक्त सभी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि तत्काल अपने – अपने प्रभार ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत दौरा कर ब्लाक कांग्रेस कमेटी, मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बेहतर समन्वय के साथ “भरोसे का सम्मेलन“ कार्यक्रम में अधिक से अधिक सदस्यों को शामिल करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी विशेष रूप से सभा को संबोधित करेंगे । इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीया कुमारी सैलजा जी, प्रदेश के मान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान, श्री दीपक बैज जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मान, डॉ. चरणदास महंत जी, उप-मुख्यमंत्री मान. श्री टी.एस. सिंहदेव जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी द्वय मान. डॉ. चंदन यादव जी, मान श्री सप्तगिरि शंकर उल्का जी, सह-प्रभारी मान. श्री विजय जांगिड़ जी, प्रदेश के माननीय मंत्रीगण एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।





