Tuesday, February 10, 2026

            कोरबा: 21 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 21 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी मंगलवार को वार्ड क्र. 03 बजरंग चौक पीपल पेड़ के पास, वार्ड क्र. 16 जोगियाडेरा मंदिर के पास स्कूल के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार स्वागत गेट के पास, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल स्कूल के पास, वार्ड क्र. 63 पुरेना आंगनबाड़ी केन्द्र के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                          Hot this week

                          कोरबा: जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): विभागीय गतिविधियों के प्रचार प्रसार...

                          कोरबा: उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 10 फरवरी को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                          रायपुर : कैबिनेट बैठक 11 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                          Related Articles

                          Popular Categories