कोरबा: 11 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 11 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मार्च शनिवार को वार्ड क्र. 04 इंदिरानगर दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, सियान सदन, वार्ड क्र. 34 पुराना रिसदा सामुदायिक स्टेज के पास दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 42 शिवनगर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर सतनाम प्राणगृह के पास, वार्ड क्र. 62 कुचैना स्कूल के पास, वार्ड क्र. 67 मड़वाढोड़ा पार्षद घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : धमतरी का भटगांव बनेगा इनोवेशन हब

                              छत्तीसगढ़ के पहले अत्याधुनिक बकरी ब्रीडिंग एवं रिसर्च सेंटर...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

                              दिव्यांग हितग्राही को प्रदान किया गया श्रवण यंत्र, जनप्रतिनिधियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories