KORBA : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन व मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के सभी कार्यालयों में आज 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में निष्ठापूर्वक शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन करने की शपथ ली। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कलेक्टर श्री वसंत ने अपने संदेश में कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से हम सभी अधिकारी-कर्मचारी का भी दायित्व है कि हम स्वयं भी मतदान करते हुए अन्य नये मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories