कोरबा: सावन सोमवार के पवित्र अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, धर्मपत्नी के साथ विकास नगर कुसमुण्डा वार्ड क्र. 59 स्थित शिव मंदिर में विधि विधान के साथ कराएँगे रूद्राभिषेक…

              कोरबा (BCC NEWS 24): दूसरे सावन के पवित्र अधिमास के प्रथम सोमवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल के द्वारा विकास नगर कुसमुण्डा वार्ड क्र. 59 स्थित शिव मंदिर में विधि विधान के साथ रूद्राभिषेक कराया जावेगा। इस पावन अवसर पर प्रसाद का वितरण कराया जावेगा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निज कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने सर्वमंगला नगर, दुरपा, चन्द्र नगर, बरमपुर, भैरोताल, आनंद नगर, कुसमुण्डा, विकास नगर, बलगी, डगनीयाखार, सुराकछार, इमलीछापर, खम्हरिया, दुल्लापुर, प्रेम नगर, चन्द्रिका दफाई, भक्तुदफाई, रेलवे दफाई, महुवा दफाई, शांति नगर आदि क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजनों को भगवान भोलेनाथ के पूजा अर्चना एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories