KORBA: कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही…

              • ग्राम चारपारा में पांच एकड़ से अधिक शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश उपरांत एसडीएम कटघोरा सुश्री ऋचा सिंह द्वारा तहसीलदार दर्री के साथ मिलकर ग्राम चारपारा (हसदेव नदी के पास) तहसील दर्री खसरा नम्बर 549/1,  लगभग साढ़े पांच एकड़ एकड़ शासकीय भूमि जिसमें बाउंड्रीवाल कर स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था, उसे हटाया गया है।

              एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि शासकीय है और इसे कलीम सिद्दीकी पिता रशीद अहमद, आसिफ खान पिता अब्दुल वहीद, राधे श्याम अग्रवाल एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा कब्जा कर अलग-अलग गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा था। अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही के साथ ही विभागीय जमीन पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
              क्रमांक 1073/कमलज्योति/फोटो संलग्न 3 से 6


                              Hot this week

                              रायपुर : कुसुम की खेती बनी लाभ का सौदा

                              कम पानी में किसानों को अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories