Monday, February 16, 2026

              KORBA : कलेक्टर के निर्देश पर कसनिया एवं सुतर्रा क्षेत्र के राइस मिलों का किया गया संयुक्त सत्यापन

              • कसनिया में अतिरिक्त धान-चावल की हुई पुष्टि, किया गया जब्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार बुधवार 03 दिसंबर  को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी, मंडी उपनिरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा कसनिया एवं सुतर्रा क्षेत्र के कुल 7 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान श्रीराम राइस मिल, कसनिया के गोदाम में 3073 कट्टी (1229.20 क्विंटल) अतिरिक्त धान तथा 1500 क्विंटल अतिरिक्त चावल पाया गया, जिसके संबंध में मिल प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस हेतु अतिरिक्त पाए गए धान को गोदाम में सील कर प्रोपाइटर के सुपुर्द रखा गया। इसी प्रकार कुशल राइस मिल, सुतर्रा में 749.44 क्विंटल धान की कमी दर्ज की गई। शेष 4 राइस मिलों मेंँ सीएमआर शून्य प्रदर्शित था, किसी भी प्रकार की धान या चावल की कमी-बेशी नहीं पाई गई। संयुक्त दल द्वारा संपूर्ण कार्यवाही नियमानुसार संपादित की गई एवं प्रकरण संबंधित विभागों को अग्रेषित किया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              Related Articles

                              Popular Categories