KORBA : गुरूपूर्णिमा के अवसर पर माँ सर्वमंगला घाट कोरबा में हसदेव आरती 10 जुलाई को

              • नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा किया जाएगा आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): आषाढ़ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा माँ सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती का आयोजन 10 जुलाई को सायं 5 बजे से किया जाएगा। समिति ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में हसदेव आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा हसदेव नदी, हसदेव की सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने,  संरक्षण करने तथा तट के सौन्दर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इसी क्रम में आषाढ़ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर 10 जुलाई 2025 को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव आरती की जायेगी। उक्त आरती में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी मुख्य यजमान के रूप में सहभागी होंगे। इसके अलावा विशिष्ट यजमान, परशुराम ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता बृजेश कुमार शुक्ला, राजपूत क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ठाकुर, झेरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष रिखी राम यादव व कनौजिया राठौर समाज के जिलाध्यक्ष सीताराम राठौर सहभागी होंगे। समिति द्वारा कोरबावासियों से अधिक से अधिक संख्या में हसदेव आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories