कोरबा (BCC NEWS 24): स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद नगर पालिक गिनम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 07 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण तथा निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे। महापौर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकमनाएं- महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की अपनी हादिक शुभाकामनाएं दी हैं तथा स्वतंत्रता दिवस को पूरी गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया है।




