KORBA: आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर गांधी चौक कोरबा में हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…

              कोरबा (BCC NEWS 24): आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर गांधी चौक कोरबा में हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ध्वजारोहण करने के पश्चात् कहा कि गांधी चौक कोरबा में प्रतिवर्ष 15 अगस्त व 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया जाता है। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात् छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश वाचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जिसका लाभ प्रदेश वासियों को मिलने लगा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, विद्युत आदि महत्वपूर्ण एवं मुलभूत सुविधाओं के लिए प्रदेश में भूपेश सरकार अनेकों योजनाओं के तहत कार्य रही है। किसानों का कर्जा माफ तथा बिजली बिल हाफ का वादा सरकार पहले ही पुरा कर चुकी है।

              इस अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल, सभापति श्याम सुंदर सोनी, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सपना चौहान, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पार्षद संतोष लांझेकर, दिनेश सोनी, एल्डरमेन बच्चु लाल मखवानी, रामगोपाल यादव, राजेश यादव, निगम दिनु, पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र कुमार निर्मलकर, रवि पी. सिंह, शांता मडावे, हाजी इकबाल दयाला, मुसलीम खाँ, राकेश देवांगन, रामाशंकर रजवाड़े, बनवारी पाहुजा, क्राँती सोनी, गायत्री नायक सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद गांधी चौक में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत...

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              Related Articles

                              Popular Categories