KORBA : ’’एक पेड माॅं के नाम’’ : कलेक्टर, आयुक्त सहित अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग के समीप किया वृक्षारोपण

            कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल सहित अधिकारियों के साथ कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के समीप मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण किया, इस मौके पर कलेक्टर   श्री दुदावत ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन में सबकी सक्रिय सहभागिता का आव्हान आमजन से किया। यहाॅं यह उल्लेख करना लाजमी होगा कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के मद्देनजर  ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य वृहद पैमाने पर किया जा रहा है।

            इस अभियान की शुरूआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थियेटर मैदान से की गई थी, साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि 18 जुलाई से आगामी 60 दिनों तक लगातार वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा। इसी कड़ी में अभियान के तीसरे दिन आज कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के सामने मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया, उन्होने आमनागरिकों से अपील करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के हम सबके संकल्प को पूरा करने के लिये अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें तथा वृक्षों के संरक्षण एवं उनके संवर्धन हेतु अपनी महती सहभागिता प्रदान करें।

            उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने वृक्षारोपण में निभाई सहभागिता

            इस मौके पर कलेक्टर श्री दुदावत, आयुक्त श्री पाण्डेय व एडीएम श्री पटेल के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कश्यप, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर रूचि साहू व सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उद्यान अधीक्षण आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, विनोद गोंड़, उप जोन प्रभारी दिलेश्वर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सचीन्द्र थवाईत, उत्तमदास महंत, प्रकाश निषाद, भावेश यादव, वरूण गोस्वामी, उमेश राठौर सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता दी। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories