Monday, February 16, 2026

              कोरबा : AC सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत, रिफिलिंग कराने गए थे 2 दोस्त, लौटते वक्त हुआ धमाका; एक घायल

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में AC का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि AC से सिलेंडर को निकालकर गैस भराने बाजार आए थे, तभी लौटते वक्त ब्लास्ट हो गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 2 बजे पवन टॉकीज के पास कुचैन निवासी बाइक सवार संजय पटेल और उसका साथी कुसमुंडा निवासी कौशिक सेठी हादसे का शिकार हुए। संजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोस्त कौशिक सेठी घायल है।

              मृतक संजय पटेल की फोटो।

              मृतक संजय पटेल की फोटो।

              चश्मा दुकान के पास ब्लास्ट

              बताया जा रहा है कि रास्ते में धूप अधिक लगने के कारण सड़क किनारे चश्मा दुकान में खरीदारी करने रुके। इस दौरान सिलेंडर को कौशिक सेठी अपने हाथ में रखा था, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। सामने खड़े संजय पटेल के चेहरे पर लगा।

              हादसे में घायल कौशिक सेठी का अस्पताल में इलाज जारी है।

              हादसे में घायल कौशिक सेठी का अस्पताल में इलाज जारी है।

              खून से सना सड़क पर पड़ा रहा संजय

              इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। संजय खून से सना सड़क पर पड़ा हुआ था। साथ ही कौशिक सेठी को भी चोटें आई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 112 और कोतवाली पुलिस को दी।

              डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया

              पुलिस के पहुंचते ही तत्काल दोनों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां संजय पटेल को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं कौशिक का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में निजी अस्पताल ने सिविल लाइन पुलिस को मेमो भेजा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              कोरबा: सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                              Related Articles

                              Popular Categories