KORBA : कौशल्या देवी महतो को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

              • परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया  

              कोरबा (BCC NEWS 24): अंचल के ख्यातिलब्ध चिकित्सक रहे व पूर्व सांसद स्व.डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी व भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो की माता श्रीमती कौशल्या देवी महतो के निधन पर कोरबा स्टेशन रोड स्थित निवास पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। डॉ. महंत ने कहा कि स्व. डॉ. महतो के निवास में कई अवसरों में स्व. कौशल्या देवी का स्नेह उनके परिवार को मिला है। इस दु:ख की घड़ी में महंत परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परम पिता परमेश्वर से मृतात्मा की शांति व उनको अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, पीसीसी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई, महिला कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी, डॉ. शेख इश्तियाक, विकास अग्रवाल पिन्टू के अलावा अन्य उपस्थित थे।  


                              Hot this week

                              रायपुर : जोंक नदी से चौन माउंटेन और हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories