KORBA : गोढ़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन, एक अभिनव प्रयास

              कोरबा (BCC NEWS 24): शहर 20 किलोमीटर दूर गोढ़ी ग्राम में शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस अवसर पर रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा कोरबा का गठन मात्र दो माह के अवधि में समिति ने जिले में जन सेवा के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी जिले में ब्लड बैंक सहित जन सेवा के कार्यों में तेजी से कार्य करेगी, जिससे कोरबा के गरीब उपेक्षितों को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू और बालको इकाई अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने ब्लड डोनेशन कर अपने सदस्यों और ग्रामीणों को प्रेरित किया कि साल भर में कम से कम एक बार ब्लड डोनेट जरूर करें।

              इस शिविर में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा और अन्य कई पदाधिकारी शामिल थे। इस शिविर के माध्यम से यह साबित हुआ है कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है जो कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैंन राम सिंह अग्रवाल,आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेहा घृतलहरे फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार पटेल, अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा   प्रदेश संरक्षक पदम सिंह चंदेल, जिला संरक्षक रेशम लाल साहू जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम , कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, अनिल गिरी दिनेश कश्यप , रामा तपेश्वर राठौर राय सिंह कृष्ण कृष्ण निर्मलकर  राकेश , चार्टर्ड अकाउंटेट परमेश सिंह चंदेल, इंजीनियर आकांक्षा चंदेल,सरदार मनिंदर सिंह हाण्डा एवं गाढ़ी ग्राम के पंच सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 


                              Hot this week

                              कोरबा: पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन 17 जून को प्रातः 11 बजे से

                              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव का आयोजन...

                              रायपुर : दो कृषि केंद्रों पर की गई छापामार कार्रवाई

                              अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक एवं दस्तावेज किया गया...

                              BIG BREAKING: ट्रम्प का दावा – अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील पर डिजिटल साइन हुए, 19 जून को औपचारिक डील; ईरान को ₹28 लाख...

                              तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories