कोरबा: मानिकपुर इंटक कार्यालय में मचा हड़कंप, चूहा खाने के बाद खिड़की की जाली में फंसा 7 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

          कोरबा: जिले के मानिकपुर क्षेत्र स्थित इंटक कार्यालय में एक 7 फुट लंबा धामन सांप खिड़की की जाली में फंस गया। सांप चूहे का शिकार करने आया था। बताया जा रहा है चूहा खाने के बाद जाली में उलझ गया था, जिसे देखकर कार्यालय में मौजूद श्रमिक नेताओं में हड़कंप मच गया।

          घटना 7 नवंबर सुबह 9 बजे की है। श्रमिक नेताओं ने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को घटना की सूचना दी। सांप जाली में बुरी तरह फंसा हुआ था और बाहर निकलने में असमर्थ था।

          सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक खिड़की में फंसे 7 फुट लंबे धामन सांप को जाली से बाहर निकाला और सुरक्षित एक थैले में डाल दिया।

          स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू।

          स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू।

          जाली में फंसने के कारण बनी स्थिति

          साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड (SECL) इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि यह सांप पिछले कुछ दिनों से कार्यालय के आसपास देखा जा रहा था और अक्सर चूहों का शिकार करता था। अचानक जाली में फंसने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

          उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय के आसपास नर्सरी होने के कारण सांपों के निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

          सांप को थैले में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

          सांप को थैले में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

          जहरीला नहीं होता धामन सांप

          स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने जानकारी दी कि धामन सांप जहरीला नहीं होता है। हालांकि, इसे देखकर लोग डर जाते हैं, लेकिन यह आमतौर पर किसी पर हमला नहीं करता। धामन सांप विभिन्न प्रजातियों और रंगों में पाए जाते हैं।

          सारथी ने बताया कि उनकी टीम सांपों की प्रजातियों को बचाने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है। लोगों से अपील की जाती है कि सांप दिखने पर उसे मारने के बजाय तत्काल रेस्क्यू टीम को सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।



                    Hot this week

                    ​रायपुर : प्रकृति और अध्यात्म का अनूठा संगम

                    मांदागिरी में मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी छत्तीसगढ़ का...

                    रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ

                    तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़,  फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मानरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories