KORBA : रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट केंप कल

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से  नियोजक -. प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड सर्विसेस प्रा0लि0, कोरबा, द रियल हण्टर बालको कोरबा, कृष्णा कॉरपोरेशन कोरबा और अपोलो फार्मासिटिज लिमि0 रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – सिक्योरिटी गार्ड – 70, सिक्योरिटी सुपरवाईजर – 10, सिक्योरिटी गार्ड  डॉग हेण्डलर – 10,  सिक्योरिटी गार्ड  डॉग हेण्डलर –  02, सी.आर.ओ.- 02, टेक्निकल असिस्टेंट- 06, फार्मासिस्ट‘ 10, फार्मेसी असिस्टेंट- 10 योग्यता- 8वी – 12वीं – स्नातक, आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 7,000 से 15,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।

              प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in  मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ  से जुड़ सकते हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : मेहनत, लगन और कोसा पालन ने बदली जीवन की दिशा

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के ग्राम बरपाली-तानाखार (वि.ख....

                              KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यो की हुई गहन समीक्षा

                              उचित मूल्य दुकानों में समय पर खाद्यान्न भंडारण और...

                              KORBA : सड़क सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन सख्त

                              कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों को सुधारने के दिए निर्देशसड़कों...

                              KORBA : राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता और प्रगति लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

                              अविवादित नामांतरण, नक्शा-बटांकन एवं अविवादित बंटवारा प्रकरणों को एक...

                              Related Articles

                              Popular Categories