KORBA : प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आईटीआई करतला में 22 और कोरबा में 23 दिसंबर को

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 22 दिसंबर को आई.टी.आई. करतला एवं 23 दिसंबर को आई.टी.आई. रामपुर कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जायेगा। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से सुजुकी मोटर्स (कैरियर ट्री) गुजरात के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। रिक्तियों का विवरण – अप्रेन्टिशीप, एफ.टी.सी. के कुल 440 रिक्त पदो ंके लिए, आयुसीमा-18 वर्ष से 26 वर्ष तक एवं योग्यता- आई.टी.आई., कार्यस्थल – अहमदाबाद वेतनमान               रूपये – 20,000/- से 25,000/- तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों का रोजगार पंजीयन एवं ई.रोजगार पोर्टल  https://erojgar.cg.gov.in/   में इच्छुक पदों पर ऑनलाईन अप्लाई किया जाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक/आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11.00 बजे से 3.00 बजे तक उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर – 07752-222069 पर संपर्क एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप – https://shorturl.at/an8XJ   से जुड़ सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार

                              महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

                              5 आरोपी जेल भेजे गएरायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़...

                              रायपुर : रायगढ़ में भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान

                               463 किसानों के बैंक खाते में 15.49 करोड़ का...

                              Related Articles

                              Popular Categories