कोरबा: प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 28 अगस्त को…

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 28 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में एस.के. इलेक्ट्रिकल्स एण्ड इंजीनियरिंग वर्क बुधवारी कोरबा में सर्विस टेक्निशियन के 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पद हेतु आवेदकों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories