KORBA: वन्यजीव संरक्षण विज्ञान मॉडल की पीएम नरेंद्र मोदी ने की सराहना…

              • नवोदय विद्यालय के दो छात्रों के मॉडल को प्रधानमंत्री के समक्ष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में दिखाया गया
              • पीएम ने बच्चो के कार्य को सराहा और संबंधित शिक्षको को अपनी शुभकामनाएं दी

              कोरबा (BCC NEWS 24): पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र सागर सिंह ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 7वें एडिशन में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया। शिक्षक श्री संतोष चौरसिया ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश से चुने हुए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों व शिक्षकों से चर्चा की। इसमें पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोरबा के कक्षा दसवीं के छात्र सागर सिंह भी सम्मिलित हुए। जिन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन किया।

              यह मॉडल वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विकसित भारत में बढ़ते विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के संकल्प और वन्यजीवों को अग्नि से संरक्षण के लिए लिए अपना इनोवेशन पर आधारित था जो कि राष्ट्रीय स्तर पर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से चुने गए वैज्ञानिक आधारित 12 मॉडलों में से एक है। छात्र सागर सिंह की ओर से बनाया गया मॉडल, विद्यालय के रसायन शिक्षक संतोष चौरसिया और लोकचंद सोनटके के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

              विद्यालय के विज्ञान संकाय के कक्षा 11वीं के छात्र प्रियांशु यादव द्वारा कला शिक्षक महाबली पोर्ते के मार्गदर्शन में निर्मित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बना मॉडल भी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रदर्शित हुआ। कार्यक्रम के उपरांत नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर विनायक गर्ग ने सागर सिंह और शिक्षक चौरसिया को बधाई और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्या सुश्री शांति मोहंती ने इसे स्कूल की उपलब्धि बताया है और सभी छात्रों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उक्ताशय की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी पीजीटी रसायन  शिक्षक संतोष चौरसिया ने दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories