KORBA: पुलिस ने 2 बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया, एक्सिस बैंक के मैनेजर और कैशियर ने नगर निगम के पैसे जमा न कर अपने पास रख लिए थे, 79.42 लाख का किया गबन

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने 2 बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एक्सिस बैंक के मैनेजर और कैशियर ने नगर निगम के पैसे जमा न कर अपने पास रख लिए थे। इस तरह दोनों ने 79.42 लाख रुपए का गबन किया था। जिन्हें शुक्रवार को अरेस्ट किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              दरअसल, नगर निगम के राजस्व वसूली की रकम 91,68,042 रुपए शहर के टीपी नगर ब्रांच में जमा होना था। लेकिन सिर्फ 12,25,768 रुपए ही बैंक में जमा हुए। जबकि 79,42,274 रुपए जमा नहीं किए गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब निगम के कर्मचारी डेटा की जांच कर रहे थे।

              इसके बाद निगम के अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ जुलाई 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि यह गबन कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएमएस) के जरिए किया गया है।

              ये तस्वीर कोरबा नगर निगम कार्यालय की है। (फाइल फोटो)

              ये तस्वीर कोरबा नगर निगम कार्यालय की है। (फाइल फोटो)

              कैशियर अरुण मिश्रा (42) ने बैंक मैनेजर आशीर्वाद प्रियांशु (29) पर दबाव बनाया और उसे भी इसमें शामिल कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

              सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम के राजस्व वसूली अधिकारी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि निगम की ओर से एक्सिस बैंक में पैसा जो जमा किया गया था, वह जमा नहीं हुआ है। शिकायत पर जांच की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

                              सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिल उठी पुनीत राम की मुस्कान

                              समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभरायपुर...

                              रायपुर : शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

                              28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ...

                              Related Articles

                              Popular Categories