कोरबा: बर्थडे पर तलवार से केक काटने पर कार्रवाई, पुलिस ने 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया, 4 युवकों को जेल, युवतियों की तलाश जारी

          कोरबा: जिले में धारदार तलवार से बर्थडे पर केक काटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना में चार युवकों को जेल भेजा गया है, जबकि आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

          यह घटना कुछ दिनों पहले मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड मैदान पर हुई थी। देर रात कुछ युवक और युवतियां दो लग्जरी कारों में जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। उन्होंने गाड़ी पर साउंड बॉक्स लगाकर डांस किया और फिर एक कार के बोनट पर केक रखकर लगभग 5 फीट लंबी धारदार तलवार से उसे काटा।

          केक काटने में इस्तेमा किया गया तलवार

          केक काटने में इस्तेमा किया गया तलवार

          वायरल वीडियो बना आफत

          इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो युवक-युवतियों ने तलवार को गाड़ी में छिपा दिया। तलाशी लेने पर तलवार जब्त की गई और सभी को चौकी लाया गया।

          पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के चंपा निवासी रिंकू उर्फ नागेश देवांगन का 20वां जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों भूपेश देवांगन (21), नंद किशोर देवांगन (19), मनीष देवांगन (19) और एक नाबालिग के साथ कोरबा आया था। इसमें कोरबा की दो युवतियां भी शामिल थीं।

          मानिकपुर चौकी पुलिस ने धारदार हथियार से केक काटने के वीडियो के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार और तलवार जब्त की है। सोमवार को चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था।

          तीन युवकों को जमानत न मिलने के कारण जेल भेज दिया गया। मंगलवार को एक और युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में शामिल युवतियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



                    Hot this week

                    रायपुर : हौसले के आगे दिव्यांगता नहीं बनी बाधा

                    विद्या साहू ने सीजी पीएससी परीक्षा में चयनित होकर...

                    रायपुर : राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

                    मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के...

                    Related Articles

                    Popular Categories