KORBA : “कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण” विषय पर 06 मार्च को आयोजित होगा पोस्ट-बजट वेबिनार,  प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित

          कोरबा (BCC NEWS 24): भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण विषय पर 06 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से वर्चुअल माध्यम से पोस्ट-बजट वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। यह वेबिनार केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषित पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रोडमैप तैयार करने हेतु आयोजित परामर्शात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है। वेबिनार के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री जी द्वारा संबोधित किया जाएगा। इसके पश्चात विभिन्न विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रो-फॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल, बागवानी विकास तथा कृषि एवं ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories