कोरबा: प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु हेतु 10 सितम्बर को प्राक्चयन परीक्षा…

            • अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड

            कोरबा (BCC NEWS 24): युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत प्री. मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को  दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रायपुर के सड्डू, उरकुरा मार्ग स्थित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय में आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री. मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों से जिला स्तर पर आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिलों से परीक्षण उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 10 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त ने जिले के सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र में अपना रोल नंबर, स्वयं सत्यापित फोटो तथा संपूर्ण विवरण भरकर परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण 26 से

                          दो बैचों में होगा प्रशिक्षण; चार्ज अधिकारी और संबंधित...

                          Related Articles

                          Popular Categories